Deoria News: सर्वेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष व गिरजा शंकर बने प्रदेश महासचिव
देवरिया, जुलाई 18 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में हुई। इसमें शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उसके समाधान के पहल करने का निर्णय लिया गया। इसी दौरान समाज कल्याण अनुसूचित जाति प्राथमिक पाठशाला एसोसिएशन की नई प्रदेश कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन भी किया गया।इसमें सर्वेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, कासिम खां को कार्यकारी अध्यक्ष, गिरजा शंकर शुक्ला को प्रदेश महासचिव, ध्रुपलाल, अनिरुद्ध प्रसाद एवं रविन्द्र यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा शिवदत्त दूबे को प्रदेश कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान शिक्षकों ने प्रदेश सरकार द्वारा 3 जुलाई को जारी विद्यालयों की बिंदुवार जांच, मई माह से लंबित वेतन भुगतान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.