देवरिया, अगस्त 22 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल में मरीजों की भीड़ रही। शुक्रवार को करीब साढ़े तीन हजार से अधिक लोग उपचार कराने पहुंचे थे। यहां पर्ची काउंटर से लेकर हर जगह इंतजार करना पड़ा। बिलिंग काउंटर पर सर्वर में गड़बड़ी से करीब आधे घंटे कार्य ठप रहा, जिससे मरीजों और तीमारदारों को कतार में देर तक खड़ा होना पड़ा। साथ ही पैथालाजी जांच के रजिस्ट्रेशन, प्लास्टर आदि के लिए शुल्क जमा करने के लिए प्रतीक्षा करना पड़ा, जिससे दिक्कत हुई। वहीं अस्पताल में बुखार, पेट व सिर दर्द, त्वचा, कान, ज्वाइंटपेन, नस, आंख, श्वास रोग से पीड़ित अधिक मरीज रहे। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, ईएनटी, नेत्र, बाल रोग विभाग में लंबी कतार रही। पल्मोनरी मेडिसिन, सर्जरी में भी अधिक मरीज रहे। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धुक्का-मुक्की हुई...