देवरिया, सितम्बर 4 -- Deoria News: बरहज। थाना क्षेत्र इमिलिया डीह गांव में गुरुवार को जहरीले सांप के काटने से एक बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। घर के लोग आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है।पीड़ित रामजी यादव (65) पुत्र स्व. सुदर्शन यादव को करीब 11 बजे अपने घर के पास काम कर रहे थे। तभी झाड़ियों में छिपे जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। कुछ ही देर में उन्हें चक्कर और घबराहट होने लगी। हालत बिगड़ते देख परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...