देवरिया, जुलाई 7 -- Deoria News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बा स्थित एक सराफा की दुकान को चोरों ने रविवार की रात निशाना बना दिया। चोरों ने पांच लाख रुपये से अधिक का आभूषण व नकदी भी उड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और जल्द पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।भागलपुर निवासी पारले जायसवाल पुत्र पप्पू जायसवाल की कस्बे में ही सराफा की दुकान है। पारले रात को दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे और दुकान खोले तो अवाक रह गए। दुकान का अंदर का ताला टूटा था और सामान बिखरे पड़े थे। जब वह लाकर के पास पहुंचे तो वहां से लगभग पांच लाख रुपये का आभूषण व नकदी भी गायब था। इसके बाद उन्होंने देखा तो पता चला कि छत के रास्ते चोर दुकान में आए हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ बरह...