देवरिया, अगस्त 10 -- Deoria News: बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। चार दिन तक उफ़ान पर रहने के बाद रविवार को सरयू की रफ्तार थम गई। रफ्तार थमने के बाद भी कटान में कोई कमी नहीं आई है। दियारा क्षेत्र के कई गावों में नदी भीषण कटान कर रही है। कटान से किसान तबाह हो रहे है। राप्ती के पानी से घिर कर ग्राम भदिला प्रथम टापू बन गया है। पानी से घिरे ग्रामीणों को गाँव से बाहर निकलने के लिए नाव का सहारा है। डौला तटबंध पर भी दबाव बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Deoria News: राप्ती के पानी से घिर कर ग्राम भदिला प्रथम बना टापूजलस्तर की स्थिरता थाना घाट पर बने मापक पर रविवार को सरयू खतरे के निशान से 66.50 से 40 सेमी ऊपर 66.90 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी। 24 घण्टे में सरयू के जलस्तर में स्थिर बना हुआ है। नदियों का तटवर्ती गावों पर नदी का दबाव बना हुआ है। दियारा क्षेत्र के प...