देवरिया, जुलाई 29 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सावन मास आज आधी रात के बाद शुरू हो जाएगा। जिले के बरहज व भागलपुर सरयू नदी के तट पर दोपहर बाद से ही कांवड़ियों का जत्था पहुंचने लगेगा। उनके ठहरने के लिए प्रशासन की तरफ से व्यवस्था किया गया है और नदी तट पर बैरिकेडिंग कराने के साथ ही जल पुलिस व नाविकों की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- सावन कांवड़ यात्रा : 12 फीट से ऊंचा नहीं होगा डीजे; क्यूआर कोड से पता चलेगा रूटसांस्कृतिक कार्यक्रम उधर भागलपुर में सरयू नदी के तट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें भोजपुरी की स्टार गायक खुशी ककड़ समेत अन्य कलाकार भी शिरकत करेंगे। नदी घाट से लेकर शिव मंदिरों तक सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। पथ-प्रकाश के भी इंतजाम बेहतर किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Badaun News: कल से सावन मास शुरू...