देवरिया, जुलाई 15 -- Deoria News: बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सरयू और राप्ती का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ और कटान का खतरा उत्पन्न हो गया है। पानी बढ़ने से नदियों के तटीय क्षेत्रों पर दबाव बढ़ रहा है। सरयू की लहरें नदी दक्षिणी किनारे पर कृषि भूमि पर भीषण कटान कर रही हैं। कटान से किसानों के चेहरे स्याह पड़ गए है। बारिश के चलते नदियों के जलस्तर में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। सरयू का जल बड़ा आकर ले रहा है। तेज प्रवाह के चलते तटीय क्षेत्र में कटान शुरू हो गई है। नदी उत्तरी और दक्षिणी दोनों किनारो पर कटान कर रही है। यह भी पढ़ें- अपने मकान पर खुद हथौड़ा-जेसीबी चल रहे लोग उग्रसेन सेतु के निकट दक्षिण तरफ नदी कृषि भूमि पर भीषण कटान कर रही है। रामकेशव, त्रिपुरारी प्रसाद, हरिओम यादव की कृषि भूमि कट रही है। कटान से नदी रोज अपना दायरा बढ़ाती जा रह...