Deoria News: सरयू की कटान से तबाह हो रहे किसान, बचाव की खानापूरी
देवरिया, अगस्त 3 -- Deoria News: बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। जलस्तर घटने के साथ ही सरयू तटीय क्षेत्रों में तेज कटान कर रही है। कटान से हर घण्टे कृषि भूमि थोक के भाव नदी में समाहित हो रही है। कटान से किसान तबाह हो रहे है और बाढ़ खण्ड मिट्टी तथा बांस डालकर कटान रोकने की खानापूरी कर रहा है। यह भी पढ़ें- सरयू के तीखे तेवर ने बढ़ाई तटवर्तियों की बेचैनीकिसानों की कठिनाइयाँ सरयू का जलस्तर कम होने पर प्रशासन ने तो राहत की सांस ली है, लेकिन किसानों की मुश्किल बढ़ गई है। दियारा क्षेत्र में कटान का कहर तेज हो गया है। परसिया देवार और विशुनपुर देवार में नदी प्रतिदिन उपजाऊ भूमि निगल रही है। 15 दिन में करीब दस एकड़ कॄषि योग्य भूमि देखते ही देखते नदी में समाहित हो गई है। परसिया देवार के केशव प्रसाद, दीनबंधु यादव, हरिशंकर यादव, विशुनपुर देवार के अशोक यादव, भोला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.