Deoria News: सरयू की उफान से बिगड़ रहे हालात, पीड़ितों का पलायन
देवरिया, अक्टूबर 2 -- Deoria News: बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के पानी से जिले बाढ़ के हालात बिगड़ गए है। पानी बढ़ने से सरयू नदी के तटवर्ती आधा दर्जन गांवों में तबाही शुरू हो गई है। नगर के आधा दर्जन मोहल्लों सहित इन गांवों में घरों में पानी घुस गया है और रास्ते बंद हो गए है। बाढ़ से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ा है। फसलें डूब गई है। कहीं आना-जाना मुश्किल हो गया है। बच्चो की पढ़ाई रुक गई है। घर मे पानी भरने के बाद ग्रामीणों का पलायन शुरू हो गया है। प्रशासन बचाव और राहत के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रहा है। सरयू और राप्ती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार शाम को सरयू का जलस्तर 68.05 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान से 1.55 मीटर अधिक है। पानी बढ़ने से दियारा के गावों में बाढ़ से तबाही शुरू हो गई है। लगभग चार दर्जन घरों में बाढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.