देवरिया, अगस्त 25 -- Deoria News: बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर स्थित सरयू के तुलसीदास घाट और संत रविदास घाट पर सरयू आरती आयोजन समिति के तत्वावधान में सोमवार को सरयू आरती की गई। आरती में उपस्थित भारी भीड़ आस्था से सराबोर नजर आई। शाम को नदी तट का दृश्य विहंगम नजर आया। आरती के बाद दीपों की झिलमिल से सरयू तट प्रकाशमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां सरयू के जयकारे लगाए। आरती का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने पूजन-अर्चन कर किया। आचार्यों और उपस्थित श्रद्धालुओं ने आरती की। आरती के लिए घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आरती के दौरान दीपों और इलेक्ट्रॉनिक झालरों की रोशनी से सरयू तट नहा गया। आरती का विहंगम दृश्य मन मोह ले रहा है। बरहज के घाटों पर वाराणसी की आरती जीवंत हो उठी। नपाध्यक्ष ने कहा कि काफी समय से यह आरती ठप पड़ी थी। इस...