देवरिया, सितम्बर 30 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से स्वास्थ्य विभाग जूझ रहा है। विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी दूर करना चुनौती बन गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहोशी और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त तैनाती नहीं होने से ऑपरेशन सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में दिक्कत आ रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने को स्वास्थ्य विभाग ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से मदद मांगी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आईएमए के अध्यक्ष को पत्र भेजकर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आनकाल निश्चेतक तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। सीएमओ ने पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी समे...