देवरिया, जुलाई 19 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से विकास खंड सभागार में शुक्रवार को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि पिंटू जायसवाल ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को उद्यमी बनाया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया। जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी एलबी सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना तथा मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना संचालित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- कोरांव...