देवरिया, अक्टूबर 5 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। रविवार को जिला पंचायत सभागार में एसटीएससी मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें हाई स्कूल, इंटर के विभिन्न बोर्डो के अव्वल छात्र, छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसका आयोजन अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी संगठन ने किया गया। अनुसूचित जाति जन जाति कर्मचारी संगठन द्वारा रविवार को जिला पंचायत सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अतिथियों ने हाई स्कूल बालिका वर्ग में श्रेया चौधरी, शशि प्रभा, आकृति आर्या, संध्या कन्नौजिया, रानी पासवान, बालक वर्ग में अनीश सोनकर, आयुष, मंजेश गौड़, प्रियांशु, अभिषेक सोनकर तथा इण्टर बालिका वर्ग में अनुष्का, शोभा प्रसाद, अर्चना, गरिमा, सिब्बू गौतम तथा इण्टर बालक वर्ग में प्रभाकर कुमार, अंकित कुमार, आर्यन कुमार, अमनदीप को अव्वल अंक लाने ...