Deoria News: समाधान दिवस में आई 61 शिकायतें, 6 का हुआ निस्तारण
देवरिया, अक्टूबर 18 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील रुद्रपुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें डीएम, एसपी अभिजीत आर. शंकर ने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। इसमें कुल 61 शिकायतें आई, जिसमें 6 का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ समाधान किया जाए। अधिकारी शिकायतों की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करें, ताकि फरियादियों को समस्याओं के समाधान को कार्यालयों का चक्कर न लगाने पड़ें। जिन मामलों का निस्तारण मौके पर संभव नहीं है उन्हें निर्धारित समय में निस्तारित किया जाए। धारा-24, 34 एवं 116 से की लंबित पत्रावलियों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.