Deoria News: समाधान दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार
देवरिया, अक्टूबर 4 -- Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर शनिवार को तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। जिले के पांचों तहसीलों में लेखपालों ने धरना, प्रदर्शन कर मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा। लेखपाल विभिन्न मांगों को लेकर पिछले माह से आंदोलनरत हैं। वह पहले ही अतिरिक्त क्षेत्र का बस्ता जमा कर चुके हैं। लेखपालों के कार्य बहिष्कार से समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित अधिकांश मामलों का निस्तारण नहीं हो सका। देवरिया सदर में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भालेंदु सिंह, जिलामंत्री कृष्ण जी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदास यादव तथा तहसील अध्यक्ष दिवाकर झा व तहसील मंत्री एहतेशाम आलम के नेतृत्व में लेखपालों ने शनिवार को काली पट्टी बांधी संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.