देवरिया, सितम्बर 5 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात रामनगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सभासद समेत सात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष की तहरीर पर अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।वार्ड नंबर सात रामनगर निवासी सभासद विजय दुबे उर्फ विक्की और गांव के ही रामवदन प्रसाद के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में एक पक्ष के रामबदन प्रसाद, उनकी मां वृंदा देवी और भाई संजीव प्रसाद घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से सभासद विजय दुबे, ...