Deoria News: सभासद प्रतिनिधि ने चेयरमैन पर लगाया धमकी देने का आरोप
देवरिया, जुलाई 7 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत लार के एक वार्ड के सभासद प्रतिनिधि ने चेयरमैन और उनके बेटे सहित 9 लोगों के विरुद्ध जान से मारने की धमकी व गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में चेयरमैन मूसा रजा लारी ने कहा कि लगाए गए सारे आरोप गलत हैं। सभासद प्रतिनिधि शराब के नशे में मुझे गाली दिए थे उसी के बारे में पूछताछ करने गया था।नगर पंचायत लार के मठ वार्ड के सभासद प्रतिनिधि शाकिर अली उर्फ पप्पू पुत्र शौकत अली ने दी गई तहरीर में लिखा है कि 3 जुलाई की रात नगर अध्यक्ष अपने बेटे सहित 10-12 अज्ञात लोगों के साथ दरवाजे पर दुर्व्यवहार करते हुए गाली-गलौज किया व जान से मारने की धमकी दिया। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर सभासद प्रतिनिधि ने नगर पंचायत परिसर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.