देवरिया, नवम्बर 15 -- Deoria News: रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर नगर के संविलियन विद्यालय में सभासद नीलम यादव और उनके प्रतिनिधि विजय यादव ने शनिवार को 250 बच्चों को मध्यान्ह भोजन के लिए थाली वितरित किया। थाली पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गया।रुद्रपुर नगर के लाला टोली वार्ड में संविलियन विद्यालय है, इसी विद्यालय के परिसर में बीआरसी का कार्यालय भी है। यहां कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए थाली तो था, लेकिन कक्षा छठवीं से आठ तक के बच्चों को मध्यान्ह भोजन में परेशानी होती थी। जिसे देखते हुए लाला टोली वार्ड की सभासद नीलम यादव और उनके प्रतिनिधि विजय यादव ने जूनियर कक्षा के 250 बच्चों को थाली वितरित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश सिंह, विन्ध्यवासिनी पाण्डेय, पूनम देवी, सरिता गुप्ता, धर्मवीर मौर्य आदि शिक्षक उपस्थित रहे...