Deoria News: सब्जी मंडी में इलेक्ट्रॉनिक कांटे में मिली घटतौली
देवरिया, अक्टूबर 4 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के सब्जी मंडी में इलेक्ट्रॉनिक कांटे घटतौली मिली है। आलू, प्याज की दुकान पर घटतौली करने का वीडियो वायरल हुआ है। एक ही दुकान पर दो इलेक्ट्रानिक कांटों पर तौल में 100 ग्राम की घटतौली मिली। घटतौली के खुलासे पर दुकानदार वीडियो बना रहे ग्राहक से उलझ गया। घटतौली का वायरल वीडियो बाट माप निरीक्षक तक पहुंचा है। शहर के सब्जी मंडी में इलेक्ट्रानिक कांटे की आड़ में घटतौली की जा रही है। बिना सत्यापन, मुद्रांकन के बांट व इलेक्ट्रानिक कांटे से फुटकर व थोक की सब्जियों की तौल कर लोगों को चूना लगाया जा रहा है। औचक जांच नहीं होने से घटतौली करने वाले बेखौफ है। कुछ समय से सब्जी के मूल्यों में उछाल के बाद घटतौली करने वालों की चांदी हो गयी है। शहर के मोतीलाल रोड पर स्थित सब्जी मंडी में फुटकर दुकानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.