देवरिया, अगस्त 22 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के नीचे व कुर्ना नाले के समीप संचालित हो रही सब्जी मंडी को बंद करने की मांग को लेकर फुटकर सब्जी विक्रेता व कुछ नागरिकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीएम मधुसूदन हुल्गी को मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा। साथ ही मामले में जल्द निर्णय लेने की मांग की गई।एडवोकेट अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि शहर में दो सब्जी मंडी स्वीकृत है। एक कोतवाली के बगल में और एक सलेमपुर रोड में शामिल हैं। लेकिन कुछ वर्षों से अवैध रूप से गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे व कुर्ना नाले के समीप सब्जी मंडी कुछ लोगों द्वारा संचालित की जा रही है। अवैध सब्जी मंडी अधिसूचित नहीं है तथा मानक के विरुद्ध है। प्रति माह राजस्व विभाग का लाखों रुपये के टैक्स की भी हानि ...