देवरिया, जुलाई 25 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शुक्रवार को पीडी एकेडमी में देवरिया सहोदया के द्वितीय चरण का उदघाटन हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्रों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह व सुनील सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद छात्राओं ने सरस्वती व गणेश वंदना प्रस्तुत किया। संस्था के चेयरमैन नंदलाल जायसवाल, डायरेक्टर वीना जायसवाल व शशांक जायसवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सीडीओ ने कहा कि सफलता की सीढ़ी कठिन परिश्रम से होकर गुजरती है। छात्रों को अपने लक्ष्य का निर्धारण कर पूरी मेहनत व लगन से पढ़ाई करनी चाहिए।पढ़ाई के साथ-साथ आत्म संतुलन जरूरी है। कई बार परिश्रम करने के बाद भी लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो पाती है। इ...