Deoria News: सपा सांसद ने फसलों के नुकसान का सर्वे कराने की प्रशासन से की मांग
देवरिया, नवम्बर 1 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने जिला प्रशासन से तत्काल फसलों के नुकसान का आकलन कराने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। सपा सांसद ने कहा कि किसान अपनी खून-पसीने की कमाई और एक-एक रुपये लगाकर दिन-रात मेहनत करता है। जब फसल तैयार होती है तो पूरे परिवार की उम्मीदें उससे जुड़ी होती हैं।ऐसे में कटाई के ऐन मौके पर हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों को गहरा झटका दिया है। किसानों की सालभर की मेहनत और परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार उनकी फसल ही होती है। उन्होंने जिला प्रशासन से राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर गांव-गांव में फसलों के नुकसान का सर्वेक्षण कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Balia News: चक्रवाती तूफान ने किसानों के मेहनत पर फेरा पानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.