देवरिया, अगस्त 3 -- Deoria News: भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास रोड स्थित एक परिसर में समाजवादी पार्टी की रामपुर कारखाना विधानसभा स्तरीय मासिक बैठक एवं पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सपा कार्यकर्ताओं ने वर्तमान प्रदेश तथा केन्द्र की सरकार पर जमकर आरोप भी लगाए। इस दौरान भाजपा नेता मोहन लाल गुप्त ने साईकिल का झंडा थामा। नगर पंचायत चुनाव में भी भाजपा से बागी होकर मोहन लाल गुप्त चुनाव मैदान में उतरे थे।बैठक विधानसभा अध्यक्ष परमहंस यादव चन्द्रकेश जायसवाल, मोहन लाल गुप्त ने संबोधित किया। गजाला लारी ने अंगवस्त्र भेंट कर सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र यादव, तुंगनाथ यादव, अधिवक्ता इस्माइल अंसारी, रामनिवास यादव, मुन्ना रैनी, अवधेश यादव, प्रिंस यादव, हरिकेश यादव, सभासद सलीम अली, वशाल शर्मा, संदीप यादव, जेपी उर्फ अ...