Deoria News: सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की जयंती
देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की 82वी जयंती नगर अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र जयसवाल की अध्यक्षता में मनाई गई। उन्होंने कहा कि भारत में कम्प्यूटर लाने का श्रेय माननीय राजीव गांधी जी को ही जाता है ।जिला महासचिव राकेश तिवारी उर्फ भोला तिवारी ने कहा कि राजीव ने राजनीति में आने के बाद भारत को महाशक्ति बनाने का काम किया। जिला महासचिव रवि प्रकाश तिवारी उर्फ बिट्टू ने कहा कि राजीव गांधी स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने के लिए पंचायती राज की नींव रखी थी। संचालन अखिलानंद तिवारी ने किया इस अवसर पर राधारमन पांडेय, मनोज राव, ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, डॉ अमरेश सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, याकूब मंसूरी, राघवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.