देवरिया, अक्टूबर 27 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के गौरी खुर्द के समीप रविवार की देर शाम सड़क पार करते समय एक युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।गांव के रहने वाले सुनील (34) पुत्र गंगा निषाद देर शाम गांव के पास ही सड़क पा कर रहे थे। अचानक एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के सहयोग से उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सुनील मजदूरी करते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...