Deoria News: सड़क हादसे में मृत खिलाड़ियों को याद में युवाओं ने निकाला कैंडिल मार्च
देवरिया, अक्टूबर 12 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में लार और मईल के चार युवा खिलाड़ियों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। रविवार शाम सलेमपुर उपनगर में युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर मृत खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि दी। मार्च सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर के गेट से शुरू हुआ। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर सौ से अधिक लोग गांधी चौक तक पहुंचे।इस दौरान लोगों ने हादसे में जान गंवाने वाले नित्या प्रजापति, अनिकेत सिंह, आनंद यादव एवं इरफान उर्फ राज को याद किया। मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर दानिश सिद्दीकी ने नित्या प्रजापति को याद करते हुए कहा कि उन्होंने नित्या की कई ऐतिहासिक पारियों के दौरान कमेंट्री बॉक्स से उनकी प्रशंसा की थी। नित्या के मैदान पर उतरने की घोषणा होते ही दर्शक चौकों और छक्कों की उम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.