देवरिया, जुलाई 30 -- Deoria News: गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बैतालपुर आयल डिपो के समीप गुरुवार दोपहर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार ब्रान कारोबारी की मौत हो गई, साथ गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक सवार देवरिया जाने के लिए निकले थे। डिपो के समीप तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दिया। पुलिस ने कारोबारी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल साथी को मेडिकल कालेज देवरिया में भर्ती कराया गया है।घटना का विवरण          गौरीबाजार के पोखरभिंडा निवासी योगेश साहनी (36) पुत्र अशोक साहनी कस्बा के रामपुर चौराहे पर ब्रान का कारोबार करते थे। गुरुवार को गांव के साथी धनंजय शर्मा के साथ बाइक से देवरिया जाने के लिए निकले थे। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर बैतालपुर डिपो के शिवमंदिर के समीप पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार में पीछे से आ रही कार ने बाइ...