देवरिया, अक्टूबर 12 -- Deoria News: महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान बीआरडी मेडिकल कालेज में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना आने के बाद परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोगों को रोता देख वहां मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें भर आई।सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी सिंटू कुमार विश्वकर्मा (42) पुत्र सीता राम शनिवार शाम किसी कार्यवश बाइक से घर से निकले, अभी वह सलेमपुर -बरठा मार्ग के लोहरौली गांव के समीप पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक मे ठोकर मार दिया। जिससे वह बाइक लेकर गड्ढे में गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग उन्हें उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां से उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज भेज दिय...