Deoria News: सड़क हादसे में घायल पांचवें युवक ने भी तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
देवरिया, अक्टूबर 31 -- Deoria News: तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सड़क हादसे में घायल पांचवें युवक की भी इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गयी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इससे पहले हादसे में चार युवकों की मौत हो चुकी थी।तरकुलवा थाना क्षेत्र के मठिया रति गांव निवासी अंकित (21) पुत्र हर्षदेव दशहरे के दिन कुशीनगर में मेला देखकर मारुति कार से घर लौट रहे थे। कार में सात युवक सवार थे। इसी दौरान रात में सिसवा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में गढ़ रामपुर गांव निवासी अंकुर कनौजिया और संजीव शर्मा तथा मठिया रति गांव निवासी नीतीश और प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद दोनों गांवों में मातम पसर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.