देवरिया, अगस्त 19 -- Deoria News: महुआडीह , हिन्दुस्तान संवाद। बैतालपुर विकासखंड के महुआडीह मुख्य चौराहे से होकर महुआडीह पुल तक जाने वाली करीब 800 मीटर लंबी आरसीसी सड़क वर्षों से जर्जर पड़ी है। यह मार्ग करीब दो दर्जन गांवों के साथ ही तीन विद्यालयों को जोड़ता है। सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़ जाने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।

सड़क की स्थिति बारिश के बाद इन गड्ढों में कीचड़ और पानी भर जाने से ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि विद्यालय जाने वाले बच्चे कीचड़ और जलभराव से बचने के लिए कई बार जूते उतारकर उन्हें स्कूल बैग में रख लेते हैं। जलभराव वाले हिस्से को पार करने के बाद बच्चे दोबारा जूते पहनकर विद्यालय पहुंचते हैं। वहीं, गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा न...