Deoria News: सड़कों पर ब्लैक स्पाट व अवैध कट बने राहगीरों के लिए मुसीबत
देवरिया, जुलाई 4 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के किनारे बने ब्लैक स्पॉट, टूटे हुए डिवाइडर और अवैध कट राहगीरों व वाहन चालकों के लिए खतरा बन गए हैं। हाल ही में प्रशासन ने अभियान चलाकर कई स्थानों पर अवैध कट को बंद तो कराया, लेकिन धीरे-धीरे उसे खोल दिया गया है। हकीकत यह है कि अब भी अनेक जगहों पर टूटे डिवाइडर, बिना संकेतक वाले कट और खतरनाक मोड़ जस के तस पड़े हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इसको लेकर न तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इन दिनों गंभीर दिख रहे हैं और न ही प्रशासनिक अधिकारी। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर एक नहीं, अनेक अवैध कट हैं। कुछ माह पहले तत्कालीन एसपी ने इसको लेकर गंभीरता दिखाई और जेल के पास, जेल से आईटीआई तक बने तीन अवैध कट को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कराया गया। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.