Deoria News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत
देवरिया, नवम्बर 3 -- Deoria News: रामपुर कारखाना। संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मायके पक्ष वालों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है।नगर पंचायत रामपुर कारखाना के शिव मंदिर वार्ड निवासी शीतल जायसवाल 23 वर्ष पत्नी आशीष जायसवाल की तबीयत सोमवार की दोपहर अचानक बिगड़ गई। तबीयत खराब देख परिजन उसे लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.