Deoria News: संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत, परिवार में मातम
देवरिया, अगस्त 27 -- Deoria News: रामलक्षन, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर कोतवाली के रनिहवा झगड़हवा टोला में बुधवार की भोर में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने का दावा कर रही है। युवती की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।गांव की रहने वाली काजल चौहान (18) पुत्री राजाराम चौहान भोर में कमरे में फंदा से लटक रही थी। यह देख परिजनों ने उसे फंदा से उतारा और तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। साथ ही इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सदर कोतवाल शशिभूषण राय ने बताया कि मौत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.