Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
देवरिया, अगस्त 27 -- Deoria News: तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के पास नहर किनारे गुरुवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटना का विवरण कंचनपुर गांव निवासी राजेश प्रसाद (42) पुत्र वीरन घर पर रहकर खेती-बाड़ी करता था। परिजनों के अनुसार बुधवार देर शाम वह घर लौटा था। भोजन करने के बाद किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हुई थी। इसके बाद गुरुवार सुबह उसका शव नहर किनारे एक पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। शव मिलने की खबर से पत्नी औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.