Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में नदी किनारे मिला निजी विद्यालय के गार्ड का शव
देवरिया, जुलाई 27 -- Deoria News: महदहां(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के नदावर गांव के समीप छोटी गंडक नदी के किनारे सोमवार सुबह एक निजी विद्यालय के गार्ड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली क्षेत्र के पंडित हरैया गांव निवासी लल्लन तिवारी (80) पुत्र स्व. रामकिशोर तिवारी उपनगर के सलाहाबाद वार्ड स्थित एक निजी विद्यालय में पिछले छह माह से गार्ड के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार वह रविवार दोपहर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार सुबह नदावर घाट के पास छोटी गंडक नदी किनारे एक व्यक्ति ने शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.