देवरिया, अक्टूबर 27 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा में संघ कार्यकर्ता की हुई हत्या के बाद सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।भीखम छपरा के रहने वाले संघ कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी की एक अक्टूबर की रात पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने छह आरोपियों को जेल भेज दिया है। सभी आरोपी इन दिनों जेल में है। मृतक की पत्नी अमृता तिवारी ने पुलिस को शिकायत की है कि चार अक्टूबर को आरोपी दीपक तिवारी के भाई सिद्धार्थ तिवारी ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस लगाया था, जिसमें मृतक व उसके परिवार को एक और बड़ी घटना को अंजाम देने की धमकी दी गई थी। इस धमकी भरे स्टेटस के सामने आने के बाद प...