Deoria News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
देवरिया, सितम्बर 5 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत तरकुलवा कस्बे में लगने वाले पूर्वांचल के ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। मेले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना और उपद्रव को रोकने के लिए तीन निरीक्षक, डेढ़ सेक्शन पीएसी तथा करीब 150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- बांके बिहारी की मंगला आरती को लेकर परखी व्यवस्थाएंमेले की शुरुआत शुक्रवार की रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद कस्बे में मेला शुरू हो गया। इसमें यूपी-बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा की रूपरेखा तैयार कर ली थी। मेले में दूर-दराज से आए बड़े-बड़े झूले, मिठाई समेत विभिन्न प्रकार की दुकानें लोगों के आकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.