Deoria News: शोषित, पीड़ित और दबे-कुचलों के मसीहा थे कृष्णा राय
देवरिया, अक्टूबर 31 -- Deoria News: बरियारपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक एवं लोकतंत्र सेनानी कृष्णा राय की 39वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को महुआपाटन चौराहे पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने उनके संघर्ष, त्याग और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धनंजय राव ने कहा कि वह शोषित, पीड़ित, दबे, कुचले, कमजोर लोगों के मसीहा थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका पूरा जीवन समाज और जनहित के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.