Deoria News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, रिहायशी झोपड़ी जलकर राख
देवरिया, जुलाई 24 -- Deoria News: भटनी (देवरिया) हिंदुस्तान टीम। छापिया जयदेव गांव में तड़के शोर्ट सर्किट से लगी आग में रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई । आगजनी की घटना में राशन , कपड़ा आदि जलकर राख हो गया । रविंद्र प्रसाद की रिहायशी झोपड़ी में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। परिजनों और ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरी झोपड़ी जलकर राख हो चुकी थी। आगजनी में करीब 50 किलो गेहूं, चावल, कपड़े तथा गृहस्थी का अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया।घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पीड़ित रविंद्र प्रसाद ने प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं राहत सामग्री उपलब्ध करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.