देवरिया, अक्टूबर 23 -- Deoria News: प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया दिनचक बाजार के समीप स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गुरुवार की सुबह कुछ महिलाएं शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में एक व्यक्ति को पड़ा देखा। उसके ऊपर मंदिर का पानी बह रहा था।काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर महिलाओं ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि हुई। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक इधर-उधर घूमकर मांगकर अपना गुजारा करता था और मंदिर के आसपास ही सो जाता था। उसकी उम्र करीब 40...