देवरिया, सितम्बर 3 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर स्थित इमरजेंसी में व्यवस्था को मजबूत करने के मद्देनजर बुधवार को प्राचार्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान तैनात स्टाफ नर्सों व कर्मचारियों को शिफ्ट बदलने पर मरीजों को हैंडओवर कर कार्यस्थल छोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही वार्डों में भीड़ न लगाने की बात कही गई। पेयजल की व्यवस्था को लेकर स्थान चिह्नित किए गए।मेडिकल कॉलेज में सुविधा और बेहतर करने के लिए प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। वह दोपहर में सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा के साथ इमरजेंसी पहुंचीं। उन्होंने वार्ड में मरीज के साथ एक तीमारदार के रहने तथा पास सिस्टम का पालन करने का निर्देश दिया। यहां पेयजल व्यवस्था को स्थान चिह्नित किया गया। इसके बाद फर्स्ट फ्लोर पर पीआईसीयू में...