Deoria News: शिक्षिका की स्कूटी में बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर
देवरिया, जुलाई 31 -- Deoria News: रामलक्षन, हिन्दुस्तान संवाद। एक शिक्षिका की स्कूटी में बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। शिक्षिका को गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रुद्रपुर कोतवाली के रामलक्षन चौकी क्षेत्र के बेलकुण्डा गांव की रहने वाली सरिता देवी पत्नी उमेश यादव गोरखपुर जनपद के हरैया गांव में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। गुरुवार की सुबह वह अपनी स्कूटी से नित्य की भांति विद्यालय जा रही थीं। इसी बीच गौरीबाजार मार्ग पर जोगम चौराहा के पास एक बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दिया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच से सरिता को लेकर गौरीबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने स्थिति को देख देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.