Deoria News: शिक्षा विभाग ने दर्ज करना शुरू किया विद्यालयों का ऑनलाइन लोकेशन
देवरिया, अक्टूबर 14 -- Deoria News: देवरिया/रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा विभाग ने सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों का ऑनलाइन लोकेशन दर्ज करना शुरू किया है। यू डाइस कोड के साथ स्कूल का ऑनलाइन लोकेशन दर्ज किया जा रहा है। लोकेशन दर्ज होते ही शिक्षक के विद्यालय परिसर से बाहर निकलने पर लखनऊ तक जानकारी हो जाएगी। टीम के पहुंचते ही यू डाइस कोड लेकर स्कूल संचालित नहीं करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ ने सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों में होने वाली मनमानी पर अंकुश लगाने का काम और तेज कर दिया है। सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों को जारी यू डायस कोड का स्थलीय वेरीफिकेशन कराया जा रहा है। इसके अलावा सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों का यू डाइस कोड के साथ अक्षांश और देशांतर भी दर्ज किया जा रहा है। विद्यालय का ऑनलाइन लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.