देवरिया, सितम्बर 4 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान स्वाद। खण्ड शिक्षा अधिकारी पिछले चार दिनों से शिक्षकों से नहीं मिल रहे थे। कुछ शिक्षकों ने इसकी शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद से कर दी।जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने ज़ब बेसिक शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में यह मामला लाया तो बीएसए के निर्देश के बाद गुरुवार को शिक्षकों से बात हुई। कुछ शिक्षकों का कहना था कि विभागीय अधिकारियों को नियमों के अनुसार काम करना चाहिए और किसी भी शिक्षक पर अनावश्यक दबाव या प्रताड़ना नहीं होनी चाहिए। वहीं इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है। यह भी पढ़ें- Katihar News: धरहर : वीडियो कॉल में शिक्षक मिले अनुपस्थित, बीईओ ने मांगा जवाब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...