Deoria News: शिकायत मिली तो कार्यदाई संस्था व ठेकेदार पर कार्रवाई तय
देवरिया, जुलाई 9 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज एवं जनपद साइबर थाने के प्रशासनिक भवन के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया।
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी दशा में गुणवत्ता मानकों से समझौता न किया जाए। निर्माण कार्यों में अनियमितता अथवा गुणवत्ता संबंधी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने सबसे पहले राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन कार्य परियोजनाओं छात्रावास, संग्रहालय भवन, वाचनालय, शौचालय ब्लॉक तथा चारदीवारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.