Deoria News: शारजाह की जेल में बंद देवरिया के युवक की मौत
देवरिया, अक्टूबर 24 -- Deoria News: भाटपाररानी(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शारजाह स्थित जेल में बीमारी के चलते मौत होने का मामला सामने आया है। भारतीय दूतावास से गुरुवार की रात आई सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोग अब शव वतन मंगाने में जुट गए हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई है।
शारजाह में रामप्रवेश की मौत की सूचना खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी बाजार निवासी रामप्रवेश कुशवाहा (40) पुत्र रामबृक्ष करीब दो वर्ष पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए शारजाह गए थे। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले उनके वीजा की अवधि समाप्त हो गई। इसके बाद वह चोरी-छिपे दूसरी कंपनी में काम करने लगे और परिवार से जल्द ही घर आने की बात कहने लगे। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.