Deoria News: शादी के झांसे में शारीरिक शोषण के आरोपी को जेल
देवरिया, अगस्त 24 -- Deoria News: बरहज। गौरा गांव में शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गौरा निवासी पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव का ही रवि निषाद पुत्र बृजेश निषाद उनकी बेटी को लंबे समय से शादी का झांसा देकर शोषण कर रहा था। जानकारी होने पर पिता ने आरोपी से शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया और धमकी देने लगा।पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थाना अध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी रवि निषाद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.