देवरिया, अक्टूबर 9 -- Deoria News: भागलपुर हिन्दुस्तान संवाद। पीस कमेटी की बैठक भागलपुर पुलिस चौकी पर गुरुवार की देर शाम हुई। इसमें दशहरा पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष मईल विकास नाथ ने कहा कि भागलपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होता है।इस दौरान प्रशासन के नियमों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि मानक से अधिक आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मूर्ति विसर्जन के दौरान अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर रोक है। जुलूस निर्धारित रूट से ही निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। इस दौरान भागलपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार राय, योगेश यादव, मयंक मिश्र रोहित कुमार, प्रधान बृजभूषण यादव, सुनील पाण्डेय, शिम्पू सिंह सहित क्षेत्र के दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकार...