Deoria News: शांति कमेटी की हुई बैठक
देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी बारावफात और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए गुरुवार को खुखुन्दू थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान सीओ गौरव सिंह ने कहा कि सभी लोग त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ परंपरागत तरीके से मनाएं। किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने अथवा नया जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक नितिन यादव के अलावा ग्राम प्रधान जैतपुरा जहीरुद्दीन खान, जमशेद, नेसार अंसारी, ग्राम प्रधान आशिक खान, मोइनुद्दीन, नुरैन, शकील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.