देवरिया, जुलाई 31 -- Deoria News: विशुनपुरा बाजार(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के बिंदही चौराहा स्थित देसी शराब की दुकान पर गुरुवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया और चाकूबाजी हुई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं मिली है। बिदंही गांव के रहने वाले एक युवक व गोपालगंज बिहार के नवलपुर निवासी एक युवक के बीच देसी शराब की दुकान पर किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। यह देख बिंदगी गांव के रहने वाले इब्राहिम अंसारी बीच बचाव करने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनके ऊपर ही चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। चाकूबाजी के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच...